दंड विधि संशोधन विधेयक पास होने पर कैलाश विजयवर्गीय ने दी सरकार को बधाई
भोपाल। मप्र विधानसभा में सोमवार को पारित हुए दंड विधि संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश सरकार को बधाई दी। विजयवर्गीय ने इस सार्थक पहल को लेकर प्रदेश सरकार को बधाई देने के साथ ही विधानसभा के सभी सदस्यों का अभिनंदन किया है।
विजयवर्गीय ने टवीट कर कहा है कि निश्वित तौर पर अपराधों में वृहद कमी आएगी एवं अपराधियों में भय व्याप्त होगा। सार्थक पहल के लिए प्रदेश सरकार को बधाई और विधानसभा के सभी सदस्यों का अभिनंदन।
गौरतलब है कि सदन में पेश हुए विधेयक में दंड विधि संशोधन विधेयक सबसे महत्वपूर्ण विधेयक है। मध्यप्रदेश देश में पहला ऐसा राज्य है जो दुष्कर्म को लेकर इतने कठोर प्रावधानों से जुड़ा विधेयक सदन में पास कराया है। इस संशोधन विधेयक में महिला अपराध तथा 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की धाराओं में संशोधन करते हुए दुष्कर्म पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकेगी। इसके अलावा विवाह करने का झांसा देकर संबंध बनाने और उसके खिलाफ शिकायत प्रमाणित होने पर तीन साल की सजा का प्रावधान नई धारा जोड़कर किया जा रहा है। विधेयक में जमानत के प्रावधानों को भी और कड़ा बनाया जा रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com