-->

Breaking News

गोवा में केंद्रीय मंत्री तोमर लेंगे 21 राज्यों के खनिज मंत्रियों की बैठक


भोपाल। केंद्रीय खनन मंत्री मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 17 व 18 जनवरी को गोवा में 21 राज्यों के खनिज मंत्रियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में खनिज विकास और खदानों के संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे प्लान और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी। 

राज्य सरकार को केंद्रीय मंत्री द्वारा ली जाने वाली बैठक को लेकर जारी आदेश की जानकारी भेज दी गई है। इसमें कहा गया है कि खनिज मंत्रियों के साथ मेजर मिनरल ब्लाक्स के ई-आक्सन और इसके नियमों में संशोधन को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) पर भी चर्चा होगी जिसके अंतर्गत प्रदेश में डीएमएफ बनाए गए हैं और इसके आधार पर कलेक्टरों को विकास कार्य करने के अधिकार दिए गए हैं। मीटिंग का एक एजेंडा 2020 में माइनिंग लीज खत्म होने वाली खदानों पर चर्चा को लेकर भी रहेगा। साथ ही माइनिंग सर्विलांस सिस्टम पर राज्यों की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री तोमर लेंगे। इसके अंतर्गत खदान क्षेत्र में सर्विलांस कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव है। बैठक में खदानों की स्टार रेटिंग भी की जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com