BSF टेकनपुर में DG कॉन्फ्रेंस राजनाथ सिंह और अजीत डोभाल आए PM मोदी कल आएंगे
ग्वालियर : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ
सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज सुबह 11 बजे भारतीय
वायुसेना के विमान से ग्वालियर पहुंचे। यहां उनकी अगवानी उच्च शिक्षा
मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक शेजवलकर ने की। श्री सिंह बीएसएफ की
टेकनपुर स्थित अकादमी में तीन दिन रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय और
इंटेलीजेंस के अफसर भी टेकनपुर पहुंच चुके हैं। यहां अनौपचारिक रूप से
कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हो गया है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका
औपचारिक शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे
ग्वालियर पहुंचे, यहां से गृह मंत्री राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से बीएसएफ
अकादमी टेकनपुर पहुंचे। इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री कार्यालय के अफसरों
ने भी शिरकत की है। इसके अलावा इंटेलीजेंस ब्यूरो के डीजी सहित अन्य
अधिकारी दो दिन से ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं। कॉन्फ्रेंस में आंतरिक
और बाह्य सुरक्षा के साथ साइबर क्राइम का मुद्दा भी शामिल रहेगा। श्री सिंह
6, 7 व 8 जनवरी को बीएसएफ अकादमी में डीजीएसपी एवं आईजीएसपी की कॉन्फ्रेंस
सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रिजीजु और उट शिवराज सिंह आज रात आएंगे
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजु आज रात रेलमार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। गृह राज्य मंत्री यहां से बीएसएफ अकादमी टेकनपुर जाएंगे और वहां पर 7 व 8 जनवरी को डीजीएसपी एवं आईजीएसपी कॉन्फ्रेंस सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात लगभग 10 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। वे कल प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगवानी करेंगे।
आंतरिक-बाह्य सुरक्षा पर अफसर पेश करेंगे रिपोर्ट
साल में एक बार होने वाली तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस ग्वालियर में पहली बार हो रही है। इंटेलीजेंस ब्यूरो की निगरानी में की जा रही है। कॉन्फ्रेंस में सभी डीजी प्रधानमंत्री गृहमंत्री के सामने अपनी कार्ययोजना के दस्तावेज पेश करेंगे। इन सभी पर चर्चा होगी। 8 जनवरी को कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर कॉन्फ्रेंस में आए मुद्दों तय हुए मिनट्स गोपनीय तौर पर सभी को जारी कर दिए जाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com