-->

Breaking News

किशोरी पब्लिक स्कूल के होस्टल से बालक रहस्यमय परिस्थतियों में गायब

भिण्ड। अटेर रोड डाक बंगला स्थित किशोरी पब्लिक स्कूल के होस्टल से एक बालक रिषभ यादव पुत्र पप्पू यादव उम्र 15 वर्ष के लगभग निवासी डबरा जिला ग्वालियर जो कि किशोरी स्कूल के होस्टल में रहता हैं। गुरूवार के दिन दोपहर एक बजे के करीब होस्टल से गायब हो गया। रिषभ के गायब होने की सूचना जब भिण्ड शहर में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को लगी तो रिश्तेदारों ने उक्त बालक के गायब होने की जानकारी देहात थानाप्रभारी और शहर थानाप्रभारी को दी। थानाप्रभारीद्वय ने किशोरी पब्लिक स्कूल के होस्टल पहुंचकर संस्था के संचालक राधेगोपाल से जानकारी प्राप्त की। ज्ञात रहे उक्त बालक के गायब होने के संबंध में जब संस्था में कार्यरत शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की तो वह संतोजनक उत्तर नहीं दे पाए। प्रबंधन की लापरवाही के कारण बालक होस्टल के अंदर गोपनीय गेट से गायब हो गया। होस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बालक की होस्टल से निकलने की तस्वीर कैद नहीं हो सकी। होस्टल के एक बच्चे ने उसके रिश्तेदारों को बताया कि आज दोपहर को संस्था के एक शिक्षक ने बुरी तरह डांटा और पीटा इस कारण से बालक होस्टल से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। संस्था के शिक्षकों ने थानाप्रभारी व पत्रकारों के समक्ष गायब हुए बालक पर घड़ी चोरी और दो हजार रूपये का भी चुराने का आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड लिया और छात्र को डांटा और पीटने की बात स्वीकार की हैं। फिलहाल रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए बालक की पतारसी के लिए रिश्तेदार और संस्था के संचालक सक्रिय हो गए है। खबर लिखे जाने तक बालक का कोई अतापता नहीं चल सका हैं और न हीं पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हो सकी हैं। होस्टल से बालक के गायब होने की खबर शहर में फैल गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com