फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का पहली स्निफर डॉग जिमी रिटायर
तबीयत ठीक नहीं रहने की वजह से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने दो साल पहले किया रिटायर
भोपाल : कई अपराधियों को पकड़वाने वाली फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का पहली स्निफर डॉग जिमी रिटायर हो गई है। रिटायरमेंट के बाद भी उसे पहले जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, इसके लिए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ ने आदेश जारी किया है। तबियत खराब होने के बाद उसे दो साल पहले रिटायर कर दिया गया है। वह पचमढ़ी के पास मटकुली में सरकारी क्वार्टर में रहेगी। वन विभाग में स्निफर डॉग का रिटायरमेंट की उम्र 10 वर्ष है।
शिकारियों ने दी थी जिमी को मारने की सुपारी
- अपराधियों को पकड़वाने पर माहिर जिमी को मौत के घाट उतारने के लिए शिकारियों ने सुपारी दी थी।
- टाइगर स्ट्राइक फोर्स के अधिकारियों ने उसके मास्टर कैलाश चढ़ार को उसकी सुरक्षा करने के लिए विशेष निर्देश दिए थे यही नहीं उसकी सुरक्षा के लिए दो वन कर्मचारी अलग से ड्यूटी में लगाए गए थे।
- इनकी ट्रेनिंग की सफलता को देखते हुए वन विभाग ने सभी टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग नियुक्त करने का निर्णय लिया।
- वर्तमान में भोपाल, इंदौर वन मंडल सहित प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में स्निफर डॉग नियुक्त किए गए हैं।
जांच के बाद मेडिकल बोर्ड बोला- नॉट फिट फॉर ड्यूटी
- जिमी को फिट आने के बाद उसका काफी इलाज कराया। ड्यूटी करने में असमर्थ जिमी के लिए बाकायदा मेडिकल बोर्ड बैठा।
- बोर्ड ने उसकी जांच करने के बाद सर्टिफिकेट जारी किया, जिसमें लिखा गया नॉट फिट फॉर ड्यूटी।
- इसके बाद वाइल्ड लाइफ मुख्यालय ने उसे रिटायर करने का निर्णय लिया। हालांकि उसे वर्ष 2020 में रिटायर होना था।
- जिमी का विदाई समारोह विशेष रूप से जबलपुर के टाइगर स्ट्राइक फोर्स के ऑफिस में आयोजित किया गया।
- जहां पर उसकी स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देने के लिए जबलपुर सीसीएफ सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com