-->

Breaking News

गुना : विद्युत मंडल पहुंचे सांई सिटी कॉलोनी के रहवासी



गुना। जिले की सांई सिटी कालोनी में लोगों ने घर बनाने की ख्वाइश में लाखों रूपये खर्च कर दिए। मगर यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी महरूम बने हुए हैं। लोगों ने अपने घर बनाने के लिए प्लॉट तो खरीद लिए, लेकिन यहां आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है. वर्षों बाद भी कॉलोनाईजरों की वादाखिलाफी के कारण लोग परेशान बने हुए हैं। 

सांई सिटी कॉलोनी के रहवासी वर्षांे बाद भी पानी, बिजली की समस्या से परेशान हैं। बुधवार को कॉलोनी के दर्जनों वांशिंदों ने नेता प्रतिपक्ष सुनील मालवीय के नेतृत्व में बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचकर कॉलोनी में बिजली खंभे लगवाने की मांग की। इस दौरान उन्हें कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिला। जेई को सौंपे ज्ञापन के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि कॉलोनीवासी नपा से एनओसी ले आए। जिसमें नपा कॉलोनी को वैध मानेगी तो वहां बिजली खंभे लगवा देंगे। वहीं दूसरी ओर नपा के अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाईजरों द्वारा नपा में विधिवत विकास शुल्क नहीं भरा है जिससे नपा इन कॉलोनियों को अपने हैंडओवर नहीं ले सकती।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com