जवा तहसीलदार के पुत्र का हुआ नायब तहसीलदार पद पर चयन
आयोजित हुआ तहसील सभागार में समारोह दी गई तहसीलदार सी एम सोनी को बधाई पुत्र अतुल कुमार सोनी का सुयश
राहुल तिवारी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता
रीवा(जवा) : तहसीलदार सी एम सोनी के पुत्र अतुल कुमार सोनी का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है।जिसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता संघ जवा तहसील के नायब तहसीलदार तहसील के कर्मचारी एवं गणों ने समारोह पूर्वक श्री सोनी को पुत्र के सुयश पर बधाई दी ।
समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने कहा शिक्षा और संस्कार मनुष्य को उच्च सफलता दिलाता है।विद्वान तहसीलदार श्री सोनी और उनकी विदुसी पत्नी के संस्कार से संस्कारित पुत्र अतुल कुमार सोनी ने नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर जहाँ अपने परिवार गुरुजनों को गौरान्वित किया है वही हम जवा वासियो को भी गौरवान्वित किया है की उनके चयन के समय उनके पिता तहसीलदार के रूप में हमारे यहाँ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।मै अपनी ओर से एवं अधिवक्ता संघ की ओर से तहसीलदार श्री सोनी जी को हार्दिक बधाई देता हूँ एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की चिरंजीव अतुल कुमार को निरंतर नई नई उपलब्धियों से नवाजे।
समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह अमरनाथ द्विवेदी केशव सिंह राजनाथ जायसवाल बृजेश मिश्रा राधेश्याम तिवारी शिवकुमार मिश्रा विद्याकांत पाण्डेय के के तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं संघ के पदाधिकारियों एवं नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह ने संबोधित किया और बधाई दी ।
अपने उद्वोधन में तहसीलदार सी एम सोनी ने कहा पुत्र की उपलब्धि से हर पिता को खुशी होती है निश्चित रूप से वह खुशी ईश्वर ने आप सब के स्नेह से मुझे भी दी है।पुत्र अतुल कुमार प्रारंभ से ही अध्ययनशील स्वभाव का रहा।वर्तमान में प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर आई टी आई मझौली जिला सीधी में पदस्थ है।मैं सभी युवा अधिवक्ता साथियों से एवं जिनके परिवार में स्नातक युवा हैं का आह्वान करता हूँ की वो भी उच्च परीक्षाओं में बैठें।अध्ययनशीलता जारी रखें ।सफलता मिलना कठिन नही है। संचालन संघ के सचिव अनिल चौरसिया ने किया।

1 comment
8103651860
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com