-->

Breaking News

5 साल की बच्ची की हत्या मामले में घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक


शहडोल। दो दिन पहले अमलाई थाना अंतर्गत जंगल दफाई में रहने वाली 5 वर्षीय बच्ची के गायब होने और अगले दिन संदिग्ध अवस्था में उसकी लाश मिलने के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है, लेकिन डॉग स्कार्ट, फॉरेंसिक टीम के बाद सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक सुशांत सक्सेना इस मामले की नब्ज टटोलने घटना स्थल पर पहुंचे, पुलिस अधीक्षक ने जिस स्थान पर बच्ची की लाश मिली थी, वहां का मौका मुआयना किया तथा जांच कर रहे थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। हालाकि घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमलाई थाना प्रभारी अरूण पाण्डेय, एसडीओपी शिवेन्द्र सिंह बघेल दल-बल के साथ मामले का खुलासा करने के लिए लगे हुए थे, वहीं कप्तान के कड़े रूख के बाद अब यह माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस जघन्य काण्ड के पूरे राज खोलते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लेगी।

शनिवार की शाम से लापता 5 वर्षीय बच्ची का शव रविवार की सुबह चीप हाउस के पीछे जंगल दफाई में मिला, बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। डॉग स्कॉट और एसएफएल अधिकारी के साथ अमलाई पुलिस मौका मुआयना कर चुके हैं। होली के दूसरे दिन कोयलांचल के जंगल दफाई में रहने वाली 5 साल की एक लड़की अचानक लापता हो गयी थी। मजदूर पिता जब शाम को घर आये तो बच्ची गायब थी, आस-पास तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पूरी रात बच्ची को तलाशते रहे, लड़की के नहीं मिलने पर रविवार सुबह अमलाई थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश में निकली, कुछ देर बाद ही जंगल दफाई में उसके शव मिलने की खबर मिली। टीआई अरुण पाण्डेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव को देखने के बाद तत्काल एसएफएल अधिकारी एस.पी. सिंह को कॉल किया गया। साथ ही डॉग स्कॉट को बुलाया गया, खोजी डॉग घटना स्थल के करीब एक-दो घरो में सूंघते हुए पहुंचा, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अमलाई थाना प्रभारी अरूण पाण्डेय ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची के साथ क्या हुआ था और उसकी हत्या कैसी की गई, इस घटना से छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com