चिमनी गिरने से झुलसी महिला, उपचार जारी
खरगोन । भगवानपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम बागदरा में सोमवार सुबह चाय बनाते समय चिमनी गिरने से एक महिला आग में झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार जारी है। बताया जा रहा है बिजली चले जाने पर उजाले के लिए चिमनी जलाई थी।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार बागदरा के जयमलपुरा निवासी सावित्री निहालसिंग (30) को सुबह करीब 10 बजे 40 से 50 प्रतिशत जली हुई अवस्था में अस्पताल लाया गया। महिला के पति निहालसिंग ने बताया सुबह करीब 7 बजे सावित्रीबाई चाय बना रही थी। वह शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान चुल्हे के उपर रखी पाट से जलती हुई चिमनी उसके उपर गिर गई। देखते ही देखते सावित्री झुलझ गई उसकी चीख सुन पड़ोसी और वह घर में पहुंचा। आग बुझाने के बाद निजी वाहन से अस्पताल लाए। निहालसिंग के मुताबिक ग्राम में बिजली हर 6 घंटे पर आती-जाती है, इसलिए चिमनी का सहारा लेना पड़ता है। सुबह भी बिजली गुल थी। पुलिस से सूचना पर तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com