शादी में दबंगों का कहर, नहीं हो पाई विदाई दुल्हन की विदाई
छतरपुर । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शादी के दौरान दबंगों का कहर बरसा है। जिसके कारण दुल्हन की विदाई भी नहीं हो पाई। बरात में हुए विवाद के बाद यहां दबंगों ने जमकर विवाद किया और दुल्हन के भाई के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं दबंगों ने दूल्हा और दुल्हन के साथ भी झूमाझटकी की। मारपीट में घायल दुल्हन के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे विवाद के चलते दुल्हन की विदाई भी नहीं हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के गुलगंज थाना के मऊखेरा गांव का है। जहां बुधवार रात को विश्वकर्मा समाज की बरात निकलने के दौरान डीजे का साउंड कम करने को लेकर गांव के कुछ दबंग युवकों ने विवाद किया। इस विवाद को जैसे तैसे शांत कराया गया, जिस पर दबंग युवकों ने सुबह देख लेने की धमकी दी थी। जिसके बाद सुबह गांव के लगभग एक दर्जन युवक दुल्हन के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस विवाद में दबंग युवकों ने दुल्हन के भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी| इतना ही नहीं दूल्हा और दुल्हन के साथ भी झूमाझटकी हुई। जब मामला बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची| इसके बाद दुल्हन के भाई जो मारपीट में घायल हो गया था उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इस पूरे विवाद के कारण दुल्हन की विडआई भी नहीं हो पाई। दूल्हा और दुल्हन भी अस्पताल पहुंचे हैं और दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्पताल में हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com