-->

Breaking News

तखतपुर में श्रीदेवी के प्रशंसकों ने किया श्राद्ध तेरहवीं पर मुंडन भी कराया


तखतपुर। श्रीदेवी के दीवाने इस जहां में बहुत से होंगे, लेकिन बिलासपुर के तखतपुर में श्रीदेवी के दीवाने जैसे हैं, वैसा शायद ही कहीं और होंगे। श्रीदेवी के अचानक चले जाने से तखतपुर में उनके चाहने वालो में ऐसी मायूसी पसरी है कि पूछिये मत। तखतपुर में श्रीदेवी की मौत पर गमजदा उनके प्रशंसक अब उनका हिन्दू रीति रिवाज से उनका श्राद्ध कर्म करवा रहे हैं। बॉलीवुड की चांदनी के गुम हो जाने का गम उनके प्रशंसक भूला नहीं पा रहे हैं और उन्हें याद करते हुए शोक श्रद्धांजलि और तेरहवी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। वही उनके अनेक समर्थकों ने तो हिन्दू परम्पराओ के अनुसार मुंडन भी करवाया । उनके प्रशंसकों ने श्री देवी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई और उनके याद में कैंडल जलाकर शोक सभा आयोजित की गई उसके बाद तेरहवी कार्यक्रम पर लोगों को भोजन भी कराया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com