-->

Breaking News

15 लाख के ग्रेवल मार्ग की जांच में 1 लाख 59 हजार की रिकवरी दोषियों पर कार्यवाही

15 लाख के ग्रेवल मार्ग की जांच में 1 लाख 59 हजार की रिकवरी

दोषियों पर कार्यवाही

अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा - 9425471320

जिले के जैैतहरी जनपद अन्तर्गत ग्राम बरगवां में अभी शौंचालय घोटाला थमा नही था की एक पर एक घोटाला उजागर हो रहे है अभी हाल ही में ग्रामीणों ने शिकायत की थी जिसमें मनरेगा मजदूरी में घोटाले की शिकायत व बनाये जा रहे ग्रेवल मार्ग में लीपापोती को लेकर ग्रामीण लामबंद होकर मुख्यालय पहुचे कलेंक्टर को शिकायत किए थे जिस पर काफी लम्बी समय से रोक लगी थी पत्रकारों ने इस मामले को जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रखने का कार्य किया तब कहीं जाकर अफरा तफरी में  जनपद जैतहरी के अधिकारी 4 सदस्यी टीम के साथ औचिक निरिक्षण किये और 1 लाख 59 हजार की रिकवरी निकाली अब प्रश्न चिन्ह यह खडा होता है कि क्या दोषियों पर समय पर रहते हुए कार्यवाही होगी या मामले को निपटारा कर दिया जायेगा ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए सहायक सचिव को पद से हटाने की मांग की है बताया जाता है कि इस घोटाले में सहायक सचिव पूरे दबंगता का परिचय देते हुए योजना को अमली जामा पहनाकर शासकीय योजनाओं की राषियों को बंदरबांट करते हुए पैसे की होली खेलने का काम किए है जिसमें कई अधिकारियों के हाथ रंगे हुऐ है ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्यवाही करते हुए मार्ग को सही बनाने की मांग की है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com