वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आज चिन्हांकित किए गए गंभीर बीमारियों के मरीज
वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आज चिन्हांकित किए गए गंभीर बीमारियों के मरीज
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा - 9425471320
विशेष पिछडी जनजाति बैगा परिवारों एवं सामान्य नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा से लाभांवित करने हेतु आज 21 अप्रैल 2018 को स्वसहायता भवन अनूपपुर में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। विशेष पिछडी जाति बैगा परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा का समुचित लाभ मिल सके इसके लिये बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिले में कराया गया। जिसमें गंभीर बीमारी से पीडित समस्त हितग्राहियों को स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा का लाभ दिया जावेगा। इस शिविर में जबलपुर के लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल एवं भोपाल के लेक सिटी हॉस्पिटल द्वारा कटे फटे दाँत एवं ओंठ, बर्न पेशंट, नियूरो एवं स्पाइन सर्जरी हेतु चिन्हांकन उपरांत राज्य बीमारी सहायता निधि से उपचार करने हेतु स्टॉल लगाए गए।शिविर मे आयुष विभाग का स्टॉल लगाकर आयुर्वेदिक, यूनानी , होमियोपथी आदि के माध्यम से उपचार के तरीको के बारे मे संबन्धित चिकित्सको द्वारा स्टॉल मे जानकारी प्रदान की गयी एवं परीक्षण का कार्य किया गया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में ग्राम स्तर में विशेष पिछडी बैगा जनजाति बैगा परिवारों को लाकर बाहर से आये हुये चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से उचित इलाज शासन की योजना अनुसार प्रदान किया जायेगा। चिन्हांकित किये गये अस्पतालों में गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को भेजकर उचित इलाज प्रदान किया जायेगा, जिस
का समस्त खर्चा शासन द्वारा वहन किया जायेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com