जनसेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म - कलेक्टर अजय शर्मा
जनसेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म - कलेक्टर अजय शर्मा
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 9425471320
कलेक्टर अजय शर्मा ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर समस्त लोकसेवकों कों बताया कि कार्य मे निरंतर उत्कृष्टता एवं नागरिकों के उत्थान के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति पुनः समर्पण के लिए सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। समाज की प्रगति और जन-कल्याण ही सिविल सेवा का उद्देश्य है और रहना चाहिए। इसलिये सकारात्मक सोच और संवेदना के साथ निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है।आपने कहा निर्धारित लक्ष्यानुसार नियम, प्रक्रियाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करना हर लोक सेवक का नैतिक दायित्व है । शासन की नीतियों का क्रियान्वयन तभी सफल होगा, जब उसका लाभ लक्षित वर्ग को मिलें। शर्मा ने कहा कि जन सेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म है। लोक सेवकों का हर कृत्य सदैव जनसेवा के लिए होना चाहिए। यह सेवा केवल जीविका का साधन मात्र नहीं है वरन यह एक मौका है जिसके माध्यम से हम समाज का अपने लोगों का उत्थान करें। आपने बताया कि प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसी दिन आजादी के बाद नियुक्त प्रथम सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था, उसी दिन को सिविल सर्विस डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2006 मे प्रथम बार इस दिवस को मनाया गया । इस वर्ष हम 12 वां सिविल सेवा दिवस मना रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com