पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी
पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी
अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा - 8770089979
दिनांक 15.07.2018 को 11.00 बजे से पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह द्वारा समस्त थाना/चैकी प्रभारी जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल अनूपपुर में ली गई। सर्वप्रथम सभी को माह जुलाई में चल रहे ’’आपरेषन मुस्कान’’ के तहत गुम बालक/बालिकाओं को दस्तयाब कर नियामानुसार परिजनों के सुपुर्द करने, आने वाले चुनावों/आगामी त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रों में होटल ,लाॅज, राजकीय सीमाएॅ ,संदिग्धों की चेकिंग, पेट्रोलिंग ,रात्रि गस्त में विषेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिषा निर्देष दिये गये है। जिला बदर/एनएसए की कार्यवाही, बाॅण्ड ओवर की कार्यवाही, निगरानी बदमाषो की नियमित चेकिंग करेगें, गंभीर अपराध के अतंर्गत लंबित प्रकरण, एससी/एसटी एक्ट एवं सीएमहेल्प लाईन/महिला हेल्प लाईन की षिकायतों एवं लंबित मामलो कि थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देष दिए गए। अपराध गोष्ठी के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के दिषा निर्देषों का पालन करेंगंे एवं संमंस/वारंट की तामीली पर विषेष ध्यान देवें। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखतें हुये उनका विडियों रिकार्डिंग करेंगें व अपने थाना क्षेत्र में शाम से मध्य रा़ित्र तक वाहन चेकिंग लगाएगें प्रतिदिन अपने कस्बे में पैदल मार्च करने, षराब पीकर,बिना हेलमेट एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री ,सट्टा, जुआ एवं गांजा/पशु तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करें। इसके अलावा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण कराया जाना सुनिष्चित करेंगें एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था जिसके अंतर्गत स्कूलों की चेकिंग, सीसीटीव्ही कैमरों को चालू हालत में चालू करवायें एवं रात्रि गष्त नियमित रूप करेंगंें। इसके अलावा स्कूलों एवं कालेजों में प्रबंधकेा द्वारा कैम्पस के आस पास सीसीटीव्ही एवं बसों में महिला कन्डेक्टर सुनिष्चित करने, एवं बरसात के समय में नदी नालों के नजदीक न जाने हेतु निवेदन किया गया । इसके अलावा जिला अनूपपुर के कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं एडीएम राकेष तिवारी द्वारा मीटिंग के दौरान आगामी आने वाले संभावित नगर पालिका चुनाव के संबंध में आवष्यक दिषा निर्देष दिया जाकर सभी से इस संबंध में सुझाव लिया गया । अपराध गोष्ठी में तीनो अनुभागों के एसडीएम महोदय,अनुविभागीय अधिकारी (पु) अनूपपुर उमेष गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी (पु),कोतमाएसएन प्रसाद, पुष्पराजगढ़ मलखान सिंह, रक्षित निरीक्षक कमलेष परस्ते,निज सचिव एन एस ठाकुर, समस्त थाना/चैकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com