CM शिवराज की पत्नी साधना को महिला ने सुनाई खरी-खरी, कहाँ- 'मैडम! प्यासा मार डाला'
बुधनी : मध्य प्रदेश में तीन बार से सत्ता में काबिज भाजपा के लिए चौथी बार सत्ता की राह आसान नजर नहीं आती। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में ही लोगों का आक्रोश फूट रहा है। शिवराज एक बार फिर बुधनी से मैदान में हैं, वहीं उनके सामने कांग्रेस ने बड़ी रणनीति के तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया है| हालांकि शिवराज बुधनी में प्रचार की कमान नहीं संभालते हैं, उनकी जगह उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटा कार्तिकेय और भाजपा नेता ही जनसम्पर्क करते हैं। जिसके चलते महिला ब्रिग्रेड के साथ जनसम्पर्क में उतरी साधना को ही लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।
दरअसल, बुधनी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के लिए जनसम्पर्क के दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह के सामने एक महिला ने जमकर खरी खोटी सुना दी| पानी की समस्या को लेकर महिला ने आक्रोश दिखाते हुए कहा जब वोट का समय आता है तो सब हो जाएगा कहते हैं| लेकिन पानी नहीं मिल रहा| महिला ने कहा 'मैडम प्यासा मार डाला' | इस दौरान सभी आक्रोशित महिला को चुप कराने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला बोलती गई और साधना भी असहज हो गई| 13 साल के कार्यकाल में शिवराज प्रदेश भर में विकास का दावा और जीत का वादा कर रहे हैं, लेकिन उनको उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनौती मिल रही है। पति के लिए जनसम्पर्क कर रही साधना के सामने कई जगह विरोध की स्तिथि रही, जहां लोगों ने खुले तौर पर विरोध जताया। इस विरोध ने पार्टी नेताओं की नींद उड़ा दी है। क्यूंकि इस बार कांग्रेस ने बड़े नेता को मैदान में उतारा है, जो क्षेत्र के लिए नया चेहरा भी है। वहीं खुद शिवराज बुधनी में प्रचार नहीं करते हैं तो कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकता है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com