ब्राड ने वान पर निशाना साधा
लंदन | इंग्लैंड के ट्वेंटी20 कप्तान स्टुअर्ट ब्राड ने पूर्व कप्तान माइकल वान पर निशाना साधा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे मैचों में शीर्ष खिलाड़ियों को आराम देने के फैसले पर उनकी आलोचना को अपमानजनक करार किया।टेस्ट कप्तान एलिस्टर कुक, इयान बेल, जेम्स एंडरसन, ग्रीम स्वान और खुद ब्राड को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को घोषित हुई टीम से बाहर रखा गया है। ये सभी एशेज सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड टीम में शामिल थे। वान ने टि्वटर पर लिखा कि मैं सिर्फ कप्तान कुक को आराम देता। 16 सितंबर से 21 नवंबर तक आराम करने का काफी समय है।
पांच स्टार खिलाड़ियों को बाहर करके टिकट नहीं बेच सकते। खिलाड़ियों को आराम देने में कोई समस्या नहीं लेकिन मुझे लगता है कि दर्शकों ने इन स्टारों को देखने के लिए टिकट में काफी पैसा खर्च किया है, उन्हें रिफंड के तौर पर कुछ पैसा वापस मिलना चाहिए। ब्राड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम की अगुवाई करेंगे, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ये (वान की टिप्पणी) टीम के लिए असम्मानजक है, जो मैदान पर खेलने जा रही है। उन्होंने कहा कि काफी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए पूरे काउंटी सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com