सीरिया पर होगा बड़ा हमला!
वाशिंगटन:अमेरिका सीरिया पर बड़े हमले की तैयारी में
है. लॉस एंजिल्स टाइम्स में रविवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, व्हाइट
हाउस ने पेंटागन के रणनीतिकारों से कहा है कि शुरू में चिह्न्ति किये गये
50 टार्गेट के अलावा अन्य टार्गेट भी सेट करें. हमले की अंतिम योजना पर उस
समय काम शुरू हुआ, जब बराक ओबामा ने साफ कर दिया कि वह सीरिया की तरफ से
अपनी आंखें नहीं फेर सकता है.
योजना सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल असद की सेना को भारी नुकसान पहुंचाने
की है. इसलिए एक क्रूजर और तीन विध्वंसक मिसाइलों से लैस लाल सागर में
तैनात यूएसएस निमित्ज एयरक्राफ्ट कैरियर से सीरिया पर जबरदस्त हमले की
तैयारी चल रही है. पेंटागन के रणनीतिकारों में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि
72 घंटे के भीतर कई हमले होंगे. हर हमले के बाद उसकी समीक्षा होगी.
अमेरिका ने कहा है कि सीरिया ने विद्रोहियों पर रासायनिक हथियार से हमले किये, जिसमें 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इससे पहले सोमवार को तीन बड़े चैनलों पीबीएस, सीएनएन और फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू देंगे. इस दौरान वह हमले के प्लान का खुलासा कर सकते हैं. ज्ञात हो कि ओबामा अब तक सीमित हवाई हमले की बात कर रहे थे, जिसकी इजाजत कांग्रेस ने उन्हें दी है.
जारी किये 13 वीडियो
सीरिया पर सैन्य कार्रवाई का पक्ष मजबूत करने के प्रयासों के बीच सीनेट की खुफिया समिति ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद प्रशासन द्वारा कथित रसायनिक हमलों के 13 वीडियो जारी किये हैं. ये सभी वीडियो सीरियाई विपक्ष के समर्थकों ने यू-ट्यूब पर डाले गये हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com