'किक' के लिए सम्मोहक छवि तोड़ रहीं जैकलिन
मुंबई: श्रीलंकाई
सुंदरी जैकलिन फर्नांडीज सलमान खान अभिनीत फिल्म 'किक' में अभिनय करने के
लिए अपनी सम्मोहक छवि को पीछे छोड़ रही हैं.जैकलिन कहती हैं कि वह एक
साधारण लड़की की छवि में फिट होने की कोशिश कर रही हैं.28
वर्षीया जैकलिन ने शुक्रवार को एन्चैंटिड वैली कार्निवल संगीत महोत्सव के
लिए रखे एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं स्वयं को बेहतर करने का प्रयास
कर रही हूं ताकि मैं थोड़ी और सहज हो सकूं.शारीरिक रूप से, मैं एक साधारण
लड़की के अभिनय में फिट बैठने की कोशिश कर रही हूं."
आगे उन्होंने कहा, "मैं आगे बढ़ने और 'रेस 2' की एक्शन से भरपूर और आकर्षक छवि को तोड़ने का प्रयास कर रही हूं. इसीलिए, शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सारा काम किया जाना है.जैकलिन फिल्म के लिए उर्दू भी सीख चुकी हैं.साजिद नाडियावाला निर्देशित 'किक' में रणदीप हूडा भी हैं. फिल्म जुलाई 2014 को प्रदर्शित हो सकती है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com