60 साल से नहीं नहाया ये आदमी
तस्वीर में दिख रहा यह आदमी खाने में सड़ा-गला पॉर्क्यूपाइन (यह चूहे जैसा दिखने वाला जानवर है जिसकी कांटेदार खाल होती है. इसे हिंदी में साही कहा जाता है) खाता है और यह 60 साल से नहाया नहीं है.ईरान के रहने वाले इस शख्स का नाम है अमो हाजी, जिसके जीने का तरीका सबसे जुदा है. हाजी को लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे तो बीमार पड़ जाएंगे. 80 साल के हाजी दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं और उन्हें पानी से नफरत है.
सिर्फ पानी ही नहीं हाजी को ताजा खाना भी पसंद नहीं है. सड़े-गले पॉर्क्यूपाइन का मांस उनका पसंदीदा भोजन है. रिलैक्स करने के लिए हाजी जानवरों के मल को तंबाकू की तरह पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं. भावनात्मक रूप से जिंदगी में आई कुछ परेशानियों के बाद उन्होंने जीने का यह तरीका सीख लिया.
आपको बता दें कि हाजी एक दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं. और जब उनके बाल बढ़ जाते हैं वे उन्हें जला देते हैं. वे सर्दियों में खुद को एक हेलमेट से गर्म रखने की कोशिश करते हैं, जिसका इस्तेमाल युद्ध के दौरान किया गया था.हाजी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और उन्हें किसी बात की परवाह नहीं. गांववाले कहते हैं कि वो आजाद और निडर हैं. लेकिन हाजी अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं जिनके नाम अस्वच्छ रहने का रिकॉर्ड हो. इससे पहले 66 साल के एक भारतीय कैलाश सिंह के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 38 साल से स्नान नहीं किया था.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com