सिंधिया 6 व 7 फरवरी को गुना एवं शिवपुरी जिले के दौरे पर
भोपाल । केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 व 7 फरवरी को
गुना एवं शिवपुरी जिले में सघन दौरे पर रहेंगे। 6 फरवरी का दौरा कार्यक्रम
सुबह 9.30 बजे गुना से प्रारंभ होगा और रात 7.45 बजे समन्वय एवं सलाहकार
समिति की बैठक के साथ समाप्त होगा। वे इस दौरान गुना में जिला निगरानी एवं
मानीटरिंग समिति और जिला सर्वशिक्षा अभियान समिति की बैठक में भी भाग लेंगे
और कंचनपुरा में आदिवासी आवास पुनर्वास योजना समर्पित करेंगे। वे पचौर सड़क
पर मीनापुरा-उमरी-सिरसी मार्ग और परवाहा-रत्नागिरी मार्ग की आधारशिला भी
रखेंगे। श्री सिंधिया 7 फरवरी को सुबह 10.45 बजे बमोरी विधान सभा क्षेत्र
के मर्की महू में अनुसूचित जाति समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे और अपरान्ह
2.15 बजे शिवपुरी में 300 बिस्तर वाले अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल
होंगे। वे अपरान्ह 3.45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थित होंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com