-->

Breaking News

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना में 676 करोड़ की राशि प्रस्तावित

भोपाल। वाणिज्य उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के लिए 12 वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 676 करोड़ 28 लाख रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।अप्रैल 2013 से लागू इस योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए स्वयं का उद्योग, व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाना है। अब तक 28 हजार 800 से अधिक युवा को 411 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। योजना में 50 हजार से 25 लाख तक के ऋण उपलब्ध करवाये जाते हैं। 50 हजार तक की परियोजना के लिये बैंक में लगने वाली मार्जिन मनी और उद्योग तथा सेवा कार्य के लिए गारंटी सेवा शुल्क ब्याज अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। सभी वर्गों के 18 से 35 वर्ष आयु के युवा इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और नि:शक्तजन को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com