-->

Breaking News

भोपाल-इंदौर में मोनो रेल चलाए जाने की आवश्यकता : दवे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अनिल माधव दवे ने कहा कि भोपाल एवं इंदौर में भविष्य में जन यातायात की आवश्यकता होगी। अभी इसके संबंध में मेट्रो रेल का विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के सभी योजनाकारों व नीति निर्देशकों से निवेदन करते हुए कहा कि मेट्रो रेल अत्यंत खर्चीली, चलाने में भी महंगी व सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत नाजुक है। इसके स्थान पर मोनो रेल का विचार करना चाहिए। गत वर्ष मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में रेलवे अधिकारियों की बैठक में भी यही सुझाव मेरी ओर से रखा गया था।

श्री अनिल माधव दवे ने कहा कि जन यातायात हेतु जमीन से औसतन 20 फीट उपर चलने वाली यह रेल निर्माण में मेट्रो से सस्ती है। उसका रख रखाव व परिचालन व्यय भी कम है। आज जहां दिल्ली हवाई अड्डे टी-3 से कनॉटप्लेंस शिवाजी नगर का किराया 120 रू. प्रति व्यक्ति है, जबकि उतनी ही यात्रा मोनो रेल में 15 से 20 रू. में की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना या आतंकवादी हमला होने पर मेट्रो में बचाव कार्य अत्यंत कठिन हो जाता है, जबकि मोनो रेल में सहायता चारों ओर से की जा सकती है। दुर्घटनाएं तो उच्चकोटी की संचालन व्यवस्था से संभाली जा सकती है किंतु आतंकवाद किस रूप में कब व कहां आयेगा यह कहा नहीं जा सकता। विश्व व भारत को अभी लंबे समय तक इससे लडना होगा। अतः यह आवश्यक है कि इस प्रकार के हमलों का संपूर्ण विचार कर सभी ढांचागत संरचनाएं बनायी जाए। भारत जैसे देश में अत्यंत सुगम, सस्ती व आतंकवाद से कम से कम नुकसान पहुँचने वाली व्यवस्थाओं पर विचार होना चाहिए न कि विदेश या देश के अन्य शहरों को देखा देखी कर इसे बनाया जाए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com