आज गुजरात में अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे मोदी?
गांधीनगर:लोकसभा चुनावों में आखिरी दौर की वोटिंग खत्म होते ही बीजेपी के
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी गुजरात में अपना संभावित
उत्तराधिकारी चुनने की कवायद में लग गए हैं।बीजेपी के सूत्रों से
मिली जानकारी के मुताबिक अपना उत्तराधिकारी चुनने के लिए मोदी ने मंगलवार
शाम गांधीनगर में पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। हालांकि,
उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद ही होगा।
बताया जा रहा है कि गुजरात में मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर राजस्व
मंत्री आनंदीबेन पटेल का नाम सबसे ऊपर है। सूत्र बताते हैं कि मोदी के
प्रधानमंत्री बनने पर आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जा
सकता है।उधर, नरेंद्र मोदी की आरएसएस (राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ)
के नेताओं से मुलाकात के बाद भिखू भाई दलसाणिया का नाम भी मजबूती से उभरा
है। वह फिलहाल प्रदेश संगठन में महासचिव हैं।
इस तरह की भी रिपोर्ट है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनती है और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह अगर सरकार में शामिल होते हैं तो नितिन गडकरी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि, बीजेपी के सूत्रों ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। पार्टी की ओर से संकेत दिया गया है कि राजनाथ सिंह अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
सोमवार की शाम गांधीनगर में नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे गडकरी से जब मीडिया ने सवाल किया कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी व्यक्ति विशेष की अगुवाई वाली पार्टी नहीं है, पार्टी के सभी फैसले बैठक में चर्चा करके लिए जाते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com