20 रुपए किलो सस्ता हुआ टमाटर
भोपालः पिछले दिनों 80 रुपए किलो तक बिका टमाटर शुक्रवार को 60 रुपए किलो में बेचा गया। दो दिन में फुटकर में टमाटर 20 रुपए किलो सस्ता हो गया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में टमाटर के भाव में और कमी आ सकती है।
शुक्रवार को करोंद सब्जी मंडी में थोक में टमाटर 40 से 50 रुपए किलो में बेचा गया जबकि कुछ दिनों पहले तक यह टमाटर 60 रुपए किलो तक बिका था। थोक में टमाटर के भाव कम होने से राजधानी के फुटकर बाजारों में भी टमाटर 55 से 60 रुपए किलो में बेचा गया।
सब्जियों के थोक कारोबारी राजेन्द्र सैनी ने बताया कि टमाटर महंगा बिकने से इसकी खपत कम हो गई है। पहले भोपाल में 3000 क्विंटल टमाटर की खपत होती थी जो कि अब घटकर 1000 क्विंटल के आसपास पहुंच गई है। उनका कहना है कि खपत घटने से आने वाले दिनों में टमाटर के भाव 10 से 20 रुपए किलो तक कम हो सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com