-->

Breaking News

दूसरे बैंक का ATM इस्तेमाल करना हुआ महंगा

मुंबईः यदि आप को अपने बैंक ए.टी.एम. के अलावा दूसरे बैंक ए.टी.एम. का इस्तेमाल करने की आदत है तो अब अपनी यह आदत सुधार लीजिए। अब तक आप किसी भी बैंक के ए.टी.एम. से अपने पैसे निकाल लेते थे लेकिन अब इसके लिए आपको फीस देनी पड़ेगी। मुंबई से इसकी शुरूआत होने जा रही है।

एक अंग्रेजी अखबार ने यह खबर दी है। अखबार के मुताबिक अब दूसरे बैंक के  ए.टी.एम. से अपने पैसे हर महीने 2 बार तक ही मुफ्त में निकाल सकते हैं लेकिन इसके बाद आपको फीस देनी पड़ेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

नई व्यवस्था के तहत 2 बार के बाद नकदी निकालने के लिए यूजर को हर बार 20 रुपए देने होंगे। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि इस सुविधा का दुरुपयोग हो रहा है और खातेदार दूसरे बैंकों के ए.टी.एम. से बहुत ज्‍यादा बार पैसे निकलने लगे हैं। इससे कार्ड इश्यू करने वाले बैंक को घाटा होता है। उधर, ए.टी.एम. लगाने वाली कंपनियां यह रोना रो रही हैं कि उन्हें सिक्योरिटी वगैरह देने में काफी खर्च करना पड़ रहा है।

2009 में रिजर्व बैंक के आदेश पर दूसरे बैंकों के ए.टी.एम. से पैसे निकालना निःशुल्क कर दिया गया था लेकिन बाद में बैंकों के आग्रह पर रिजर्व बैंक ने 5 बार तक निकासी को निःशुल्क रखा और 10 हजार रुपए तक की बाध्यता रखी थी। यानी आप दूसरे बैंकों के ए.टी.एम.  से 10,000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं। ग्राहकों को इसके लिए कुछ नहीं देना पड़ता था लेकिन संबद्ध बैंक को ए.टी.एम.  लगाने वाले को 15 रुपए प्रति निकासी पर देने होते थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com