राजनाथ सिंह के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन
नई दिल्ली: यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सीसैट के विरोध में छात्रों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। छात्र एकजुट होकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार सुबह एनएसयूआई ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र मांग कर रहे हैं कि राजनाथ सिंह इस मामले में दखल दें और छात्रों पर हो रहे पुलिसिया जुल्म पर रोक लगाएं।
पुलिस ने शनिवार को कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी छात्र मोदी सरकार से पूछ रहे हैं कि छात्रों के अच्छे दिन कहां हैं? सीसैट के मसले पर प्रदर्शनकारी छात्रों को एनएसयूआई का समर्थन मिल रहा है। छात्रों का प्रदर्शन 23 जुलाई से लगातार जारी है। आंदोलन कर रहे छात्रों ने संघ से बीजेपी में आए नेता राम माधव के सामने चार मांगें रखी हैं।
इन मांगों के बारे में बात करने के लिए शनिवार को राम माधव केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलने वाले हैं। वर्मा कमेटी की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। इसमें सीसैट को बनाए रखने की सिफारिश की गई है, मगर इसके मौजूदा स्वरूप बदलाव की बात कही गई है।
गौरतलब है कि यूपीएससी विवाद को लेकर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा मचा था। लोकसभा में सांसद पप्पू यादव ने कागज फाड़कर फेंके थे, पर बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। राज्यसभा में भी विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए सदन की कार्यवाही बाधित की थी और सरकार से जल्द फैसला लेने कीमांग की थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com