कांग्रेस की हार के लिए मंत्री जिम्मेदार: राज बब्बर
नई दिल्ली। चुनाव की हार के बाद कांग्रेस में आरोपों का दौर जारी है। पार्टी नेता व पूर्व सांसद राज बब्बर ने मंत्रियों के अहंकार और व्यवहार को पार्टी की हार व जनता की नजर में गिरने का प्रमुख कारण बताया है। पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर ने शनिवार को कहा कि हार की जिम्मेदारी सबको लेनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि आज पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सहयोग की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।
राज बब्बर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य जगमीत सिंह बरार के शुक्रवार को दिए उस बयान के बाद बोल रहे थे, जिसमें बरार ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अगर सोनिया व राहुल दो साल की छुट्टी ले लें तो कोई बुराई नहीं है। उनके सहयोगी व पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि अब सभी को एक-दूसरे पर अंगुली उठाने से बाज आना चाहिए। राज बब्बर ने कहा, 'बरार का कहना था कि सबको जिम्मेदारी लेनी चाहिए, इसमें कोई शक नहीं। जाहिर सी बात है, सबको जिम्मेदारी लेनी चाहिए लेकिन जहां तक सोनियाजी और राहुलजी का सवाल है उनके योगदान और सहयोग की आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।' लोकसभा चुनाव में हार के कारण गिनाते हुए राज बब्बर ने कहा, 'सबसे बड़ा कारण रहा कि हमारी सरकार के मंत्रियों के अभिमान और उनके व्यवहार ने जनता की नजरों में कांग्रेस की छवि को धूमिल किया।'
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं आए, लेकिन इसका यह मतलब नहंी है कि सभी आरोप लगाना शुरू कर दें। उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को साथ आकर सांप्रदायिक ताकतों के सामने खड़े होने की अपील की।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com