-->

Breaking News

सोनिया, राहुल के खिलाफ बयान पर बराड़ को नोटिस जारी

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के मद्देनजर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को अवकाश लेने संबंधी बयान देकर विवाद खड़ा करने वाले पार्टी कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जगमीत सिंह बराड़ को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद के निर्देश के मद्देनजर पंजाब इकाई के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आज पूर्व सांसद और प्रदेश के वरिष्ठ नेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पांच अगस्त तक सफाई पेश करने को कहा है। बाजवा ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के पार्टी प्रभारी शकील अहमद के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने मीडिया में आया उनका यह बयान देखा है जिसे गंभीरता से लिया गया है क्योंकि उनके जैसे नेता जो सालों तक पार्टी अध्यक्ष के विश्वासपात्र रहे, से ऐसे गैर जिम्मेदार आचरण की उम्मीद नहीं है।

बाजवा ने कहा, ‘यदि उनकी कोई बात थी, तो उसे मीडिया में व्यक्त करने के बजाय उसे पार्टी के मंच पर रखा जा सकता था।’ दिल्ली में अहमद ने कहा कि उन्होंने बाजवा से कहा है कि बराड़ से स्पष्टीकरण मांगा जाए। बराड़ का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बराड़ ने कल कहा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के आलोक में यदि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दो साल के लिए अवकाश लेते हैं तो उसमें कोई नुकसान नहीं है। इसी बीच लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बराड़ की आलोचना करते हुए कहा, ‘उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने का कोई हक नहीं है। यह तय करना कांग्रेस अध्यक्ष का काम है कि उन्हें क्या करना है।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com