-->

Breaking News

शाहरुख को दबंग भी मानते हैं ''बॉलीवुड किंग''

मुंबई: दबंग स्‍टार सलमान ने शाहरूख को बॉलीवुड का किंग कहा है. लगातार एक के बाद एक सफल फिल्में दे रहे सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी शाहरूख खान एक बेहतर अभिनेता है.सलमान अपनी हाल ही में रिलीज हुयी फिल्म ‘किक’ को मिलाकर 100 करोड रूपये की कमाई करने वाली लगातार सात फिल्में देने वाले बॉलीवुड के पहले अभिनेता बन गए हैं.

सलमान से कल जब यह पूछा गया कि इतनी सारी सफल फिल्में करने के बाद क्या वे खुद को बॉलीवुड का नया किंग मानते हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘आप जो चाहे कह सकते हैं. वैसे भी यहां एक किंग :शाहरूख पर इशारा करते हुए कि किंग तो शाहरूख खान है.  मुझे उनके ‘किंग’ होने से कोई समस्या नहीं है.’’   

शाहरूख और सलमान की दुश्मनी और फिर उनके बीच सबकुछ ठीक हो जाने का मामला बॉलीवुड में कई सालों से सुर्खियों में रहता है लेकिन ‘किक’ के अभिनेता ने यह संकेत दे दिया है कि उन्हें बॉलीवुड के अन्य खान के बारे में बातचीत करने में कोई समस्या नहीं है.जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि वे इस इंडस्टरी में खुद को कहां रखते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने आप को बहुत पीछे रखूंगा.’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com