-->

Breaking News

शत्रुघ्न सिन्हा को मंत्री पद मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली : कैबिनेट से बाहर चल रहे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा जताया है कि उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, वह खुद अपने लिए मंत्री पद की मांग नहीं करेंगे। सिन्हा ने कहा कि वह कभी भी प्रधानमंत्री या संसदीय बोर्ड के फैसले को चुनौती नहीं देंगे। उन्हें लगता है कि खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के कारण पिछली बार उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री पद का ऑफर आता है तो वह इन्कार नहीं करेंगे।

एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा, 'मंत्री पद देना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उनके फैसले को चुनौती देने वाला मैं कौन होता हूं? उन्हें लगा होगा कि उन्हें मेरी जरूरत नहीं है। अगर उन्हें मेरी सेवा की आवश्यकता होगी तो मैं जिम्मेदारी संभालूंगा, लेकिन मैं खुद अपने लिए मंत्री पद की मांग नहीं करूंगा। अगर ऑफर आता है तो इन्कार भी नहीं करूंगा।' जब उनसे उनकी इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये तो मुझे पता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं।'

लोकसभा चुनाव से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण के पक्ष में खड़े होने पर सिन्हा ने कहा कि वह उनके मित्र और गुरु हैं। न तो उनके जितना कोई महान है और न ही अनुभवी, लेकिन जब संसदीय बोर्ड ने नरेंद्र मोदी को पीएम प्रत्याशी बनाने का फैसला किया, तो मैं पार्टी के फैसले के खिलाफ कैसे जा सकता हूं। मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वह अच्छा काम कर हे हैं। पूरे देश को उनसे उम्मीदें हैं, लेकिन हम अपने पिता तुल्य नेता को कैसे भूल सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com