पार्टी सत्ता में आई तो छात्राओं को देंगे स्कूटी: अभय
चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय लोकदल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र शनिवार को जारी कर दिया। पार्टी ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में भूमिपुत्रों के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने और बारहवीं पास छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है।
पार्टी ने कांग्रेस शासन के दौरान विवादास्पद भूमि सौदों की जांच कराने की घोषणा भी की है। पार्टी के नेता अभयसिंह चौटाला ने घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राबर्ट वाड्रा समेत सभी विवादास्पद भूमि सौदों की जांच के लिए आयोग गठित करेगी। पिछले नौ सालों से सत्ता से बाहर भारालोद पहली पार्टी है जिसने अपना घोषणा पत्र अभी से जारी कर दिया। विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में संभावित हैं। शुक्रवार को पार्टी ने 90 सदस्यीय सदन के लिए अपने 62 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com