-->

Breaking News

देश भर में शांतिपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली : देश भर में शुक्रवार को लोगों ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर, पूरे उत्साह और उमंग से तिरंगा फहराकर एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत का 68वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस खास मौके पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने विकास को तेज गति देने की खातिर कई योजनाओं की घोषणा की और चरमपंथियों से हिंसा छोड़ने की अपील की। राज्यों की राजधानियों में शानदार परेडों और रंगारंग समारोहों का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। माओवादियों एवं कुछ उग्रवादी संगठनों की ओर से स्वतंत्रता दिवस के बहिष्कार के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

विकास, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और उग्रवाद से निपटने जैसे मुद्दों को उठाते हुए नेताओं ने अपने-अपने राज्यों की चुनौतियां सामने रखीं और उनसे मुकाबले के कदमों का ऐलान किया। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बख्शी स्टेडियम में तिरंगा फहराया। उमर ने यह कहते हुए अलगाववादियों की ‘बहिष्कार की राजनीति’ को आड़े हाथ लिया कि इससे कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने जनता से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि इससे विकास में मदद मिलती है।

उमर ने कहा कि चुनावों के बहिष्कार से पिछले 25 साल में क्या हासिल हुआ है? जम्मू में बड़ी तादाद में मतदान होता है, लद्दाख में बड़ी तादाद में मतदान होता है पर कश्मीर में ऐसा नहीं होता। 25 साल से ज्यादा समय से चली आ रही अलगाववादियों की बहिष्कार की राजनीति से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com