सत्यपाल सिंह को बंगला खाली करने को नोटिस
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को पुलिस ने सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि सत्यपाल सिंह पिछले 22 साल से मुंबई के मालाबार हिल इलाके स्थित सरकारी बंगले में रह रहे हैं।
नोटिस में उन्हें सरकारी बंगले में तय समय से अधिक दिनों तक रहने पर 8.72 लाख रुपये जुर्माना अदा करने को भी कहा गया है। इस साल जनवरी में पुलिस आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के बाद भी सत्यपाल सिंह ने सरकारी आवास खाली नहीं किया था। विभाग ने आवास समय पर खाली नहीं करने के एवज में उन पर जुर्माना लगाया है।
सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस आयुक्त के पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आ गए। वह इस समय उत्तर प्रदेश के बागपत से भाजपा सांसद हैं। सत्यपाल सिंह पुणे और नागपुर पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 1980 बैच के इस आइपीएस अधिकारी ने अगस्त, 2012 में मुंबई पुलिस प्रमुख का पद संभाला था और इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो को भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com