-->

Breaking News

अमेरिकी रक्षा मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे

नई दिल्ली : अमेरिकी रक्षामंत्री चक हेगल आज तीनदिवसीय दौरे पर यहां पहुंच गये और उनके भारतीय राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति, 20 हजार करोड़ रूपये के रक्षा सौदों और संयुक्त सैन्य हार्डवेयर विकास परियोजनाओं पर चर्चा करने की संभावना है।

भारत रवाना होने से पहले, हेगल ने कहा था कि अमेरिका अवसरों तथा चुनौतियों वाले एशिया प्रशांत क्षेत्र में नये सहयोगी और रिश्ते खोज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री अरूण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों के अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद अफगानिस्तान के माहौल सहित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने की संभावना है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि हेगल का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और एयरचीफ मार्शल अरूप साहा से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। इन बैठकों में 22 अपाचे लडाकू हेलीकाप्टरों, 15 चिनूक हेलीकाप्टरों, चार पी 8आई पनडुब्बी रोधक युद्धक विमान की खरीद पर चर्चा और खुफिया जानकारी साझा करने का मुद्दा उठने की संभावना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com