-->

Breaking News

भारतीय जवान को कल सौंपेगा पाक

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर की चेनाब नदी की तेज धारा में बहकर पाकिस्तान पहुंचे सीमा सुरक्षा बल के जवान को पकड़ने के मामले में भारत ने आज पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को सम्मन किया और जवान की तुरंत रिहाई की मांग की ।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां कहा कि इस्लामाबाद में मौजूद भारत के उपउच्चायुक्त ने भी इस मुद्दे को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया। सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान डिवीजन के प्रभारी संयुक्त सचिव रूद्रेन्द्र टंडन ने पाकिस्तानी उप उच्चायुक्त को सम्मन किया और उनसे कहा कि पाकिस्तानी सरकार जितनी जल्दी संभव हो बीएसएफ के जवान की वापसी सुनिश्चित करे।

इस बीच बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स दोनों के ही सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवान को शुक्रवार को वापस सौंप दिया जाएगा । बीएसएफ सूत्रों ने कहा कि आज जम्मू के सुन्दरबनी सेक्टर के निकोवाल सीमा पोस्ट इलाके में बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच कंपनी कमांडर स्तर की फ्लैग बैठक हुई । उनका कहना है कि बीएसएफ जवान सत्यशील यादव शुक्रवार को वापस लौट आएगा ।

लाहौर मे रेंजर्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने भारतीय सैनिक को मुक्त करने का फैसला किया है । हमने उससे पूछताछ पूरी कर ली है । सियालकोट में शुक्रवार की सुबह फ्लैग बैठक के बाद मीडिया की मौजूदगी मे उसे बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा ।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com