PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री
नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात खत्म हो गई है। केरी और मोदी के बीच यह अहम मुलाकात शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास 7 रेसकोर्स पर हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच आतंकवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई है।सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे के प्रारूप को लेकर पर भी बातचीत हुई।
इससे पहले केरी आज सुबह पीएम मोदी से मिलने 7 आरसीआर पहुंचे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अमेरिका का उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल भारत के दौर पर है।इससे पहले के घटनाक्रम में भारतीय नेताओं की जासूसी पर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के सामने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दो टूक शब्दों में विरोध जताते हुए कहा कि हमें जासूसी बर्दाश्त नहीं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहीं थीं।
सुषमा स्वराज ने जासूसी को लेकर पत्रकारों के पूछे गए एक सवाल पर कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जासूसी का मुद्दा भी उठा। सुषमा ने कहा कि केरी को बताया गया कि इस बात को लेकर भारत के लोगों में कितना गुस्सा है। सुषमा ने कहा, 'हम एक दूसरे को मित्र देश मानते हैं। ऐसे में एक मित्र देश, दूसरे मित्र देश की जासूसी करे, यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।' इस सवाल से बैकफुट पर आए जॉन केरी ने भारत की चिंता को जायज ठहराया।
गौर हो कि कुछ समय पहले अमेरिकी व्सिलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन के हवाले से विदेशी मीडिया में खबर आई थी कि अमेरिका ने भाजपा और भारत की जासूसी करने के लिए मंजूरी दी थी। जासूसी के मुद्दे पर रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि जासूसी से जुड़े मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा करना उनके देश की नीति नहीं है। वह भारत और अमेरिका के बीच दि्वपक्षीय रिश्तों का सम्मान करते हैं और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर जानकारियों के आदान-प्रदान के पक्षधर हैं। केरी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भी हाल में ही देश की जासूसी प्रक्रिया की समीक्षा की है।
जॉन केरी ने मोदी के चुनावी नारे, 'सबका साथ, सबका विकास' की भी तारीफ की। गुरुवार को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दौरे पर गए केरी ने वहां चल रहे शोध कार्यों की भी तारीफ की। केरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केसरिया क्रांति का आह्वान किया है। यह रंग ऊर्जा का प्रतीक है और वह बिल्कुल सही हैं। केरी ने कहा कि अमेरिका भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नए युग की शुरुआत के लिए उत्सुक है। सितंबर में मोदी की प्रस्तावित अमेरिकी दौरे से दोनों देशों को काफी उम्मीदें हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुषमा स्वराज ने कहा कि बैठक में रक्षा, स्किल डेवलेपमेंट, आईटी, हेल्थकेयर पर वार्ता हुई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com