-->

Breaking News

दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स की मौत, 116 साल थी उम्र

न्यूयॉर्क : दुनिया में सर्वाधिक उम्र की महिला का खिताब रखने वाली सुसन्ना मुशत जोन्स का 116 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जोन्स 19वीं सदी में पैदा हुई अंतिम अमेरिकी नागरिक भी थीं।

आरटी ऑनलाइन द्वारा शुक्रवार को जारी रपट के अनुसार, छह जुलाई, 1899 को पैदा हुईं जोन्स का गुरुवार को बु्रकलिन में एक नर्सिंग होम में निधन हो गया, जहां वह तीन दशकों से रह रही थीं।

मूल रूप से अलबामा के मोंटगोमरी की निवासी जोन्स उसी वर्ष पैदा हुई थीं, जिस वर्ष ऑटोमोबाइल शब्द लिखित में अस्तित्व में आया था। वह दो विश्वयुद्धों और 20 अमेरिकी राष्ट्रपतियों की गवाह रहीं।

जोन्स के परिवार के एक सदस्य ने एनबीसी को बताया कि उनकी लंबी उम्र के पीछे का राज यह था कि वह मद्यपान, धूम्रपान या पार्टीबाजी से बिल्कुल दूर थीं। पारिवारिक सदस्य ने कहा कि बचपन में वह ताजे फल और सब्जियां खाती थीं, जिसने उन्हें स्वस्थ रहने में मदद की।

जोन्स के 11 भाई-बहन थे, और उन्होंने 1922 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद उन्होंने उसी जमीन पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्णकालिक रूप से फसल बीनने का काम करने लगी, जहां उनके पूर्वजों ने गुलाम के रूप में काम किया था।

अमेरिकी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, जोन्स की दादी 117 वर्ष जिंदा रही थीं।

टस्केजी इंस्टीट्यूट के शिक्षण पाठ्यक्रम में उनका चयन हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता शिक्षण शुल्क नहीं वहन कर पाए, जिसके कारण वह पढ़ाई छोड़कर न्यूजर्सी चली गईं, जहां उन्हें घरेलू नौकरानी का काम मिल गया।

उनकी एक बार शादी हुई थी, लेकिन कोई औलाद नहीं हुई। सेवानिवृत्त होने के बाद 1965 में वह अलबामा वापस लौट गईं। लेकिन चूंकि उनके परिवार के लोग उत्तर चले गए, लिहाजा वह न्यूयॉर्क लौट गईं और अंतिम समय तक वहीं रहीं।

जानिए मुख्य बातें...
- जोन्स का जन्म 1899 में अमेरिका के अलाबामा में हुआ था।
- 1922 में ग्रेजुएशन के बाद वे न्यूजर्सी आ गईं और फिर न्यूयॉर्क।
- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वेंडेलिया सीनियर सेंटर के मुताबिक, न्यूयॉर्क में उन्होंने हाउसकीपिंग और चाइल्डकेयर प्रोवाइडर का काम किया।
- 1965 में रिटायरमेंट में वे रिटायर हुईं।
- जोन्स के मुताबिक, ज्यादा नींद उनकी लंबी उम्र का सीक्रेट था। उन्होंने पूरी जिंदगी कभी भी सिगरेट और शराब नहीं पी।
- बता दें कि अब तक सबसे ज्यादा उम्र जीने वाले जेनी कैल्मेंट थीं। वे फ्रांस की रहने वाली थीं। 122 साल और 164 दिन जीने के बाद 1997 में उनकी मौत हो गई थी।





No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com