-->

Breaking News

12वीं परीक्षा में फेल हुए तो दुनिया को कह दिया अलविदा

भोपाल। बोर्ड परीक्षाओं में असफल छात्र-छात्राओं को दी गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नसीहत भी कोई प्रभाव नहीं डाल पाई। दरअसल रिजल्ट के ठीक बाद सीएम ने परिजनों के साथ छात्र-छात्राओं को संयम बरतने की सलाह दी थी। बावजूद इसके 12वीं बोर्ड का रिजल्ट खुशियों के साथ-साथ कई परिवारों में मातम पसरा गया। मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर 5 परीक्षर्थियों ने फेल होने या सप्लिमेंट्री आने के बाद खुद की जिंदगी खत्म कर ली। इनमें से एक छात्रा भी है, जिसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

पहली घटना...
भोपाल के राजीव नगर में रहने वाले रवि कुमार पुत्र बसंत कुमार (18) 12वीं में फेल हो गया था। गुरुवार को अपना रिजल्ट देखने के बाद से वो घर नहीं लौटा था। शुक्रवार सुबह वह पड़ोसी की झुग्गी में फांसी पर लटका मिला। उसके पिता हम्माल हैं।

 दूसरी घटना…
सीहोर जिले की आष्टा तहसील के गांव खजूरिया जावर के रहने वाले 18 वर्षीय पवन पुत्र चंदर सिंह मालवीय ने 12वीं में सप्लिमेंट्री देखकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पवन पिछले साल भी फेल हो गया था। वह मजदूरी करके अपनी पढ़ाई कर रहा था। रिजल्ट सप्लिमेंट्री पाकर वह दु:खी हो गया। पहले घर आया और उसके बाद खेत पर चला गया। वहां उसने रस्सी से बंधे जानवरों को खोल दिया और फिर उसी रस्सी से आम के पेड़ पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब 11 पता चली।

तीसरी घटना…
टीकमगढ़ से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित गांव मिनौर की रहने वाली 17 वर्षीय ज्योति पुत्री राजाराम अहिरवार ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। वो दो विषयों बॉयोलॉजी और फिजिक्स में फेल हो गई। इससे आहत होकर उसने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे खुद पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे झांसी(यूपी) रेफर किया गया है। वहां उसकी मौत हो गई।

चौथी घटना…
बैतूल जिले के हमलापुर में कक्षा 12वीं की प्राइवेट छात्रा ने रिजल्ट घोषित होने के एक घंटे बाद शाम 5 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने छात्रा का शव फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। धार जिले मनवर तहसील के गांव उमरवन की रहने वाली पिंकी पिता गलसिंह बुंदेला (20) हमलापुर सुभाष वार्ड में मौसा मंगेश बुंदेला के पास रहती थी। उसने इस साल प्राइवेट छात्रा के तौर पर कक्षा 12 वीं की परीक्षा दी थी। छात्रा ने जिस समय घर में फांसी लगाई, उस समय घर में कोई नहीं था। शुक्रवार को छात्रा के माता-पिता के बैतूल आने पर पीएम हुआ।

पांचवीं घटना…
सतना जिले के ताला थानांतर्गत गांव देऊ के रहने वाले अनिल पटेल(18) की सप्लिमेंट्री आया। गुरुवार शाम 4 बजे अपना रिजल्ट देखने के बाद वो परेशान हो गया। वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर पहुंचा और जहर खा लिया। वहां से करीब तीन घंटे बाद अनिल घर लौटा और अपनी भाभी को यह बात बताई। उसे फौरन रीवा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com