-->

Breaking News

राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्‍यतिथि आज, अखिलेश-शिवपाल ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ : राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बुधवार को अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने लोहिया ट्रस्ट और लाहिया पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही पुण्यतिथि पर विभिन्‍न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सीएम लोहिया पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

लोहिया की 50वीं पुण्‍यतिथि पर समाजवादी पार्टी लोहिया के 50 फेमस भाषणों की एक सीडी कार्यकर्ताओं में बांटेगी। इसके साथ ही आज अस्‍पतालों में कार्यकर्ता फल भी वितरित करेंगे।

लोहिया का जन्म फैजाबाद में 23 मार्च 1910 को हुआ था। उनके पिता हीरालाल टीचर थे और गांधीजी के अनुयायी थे। उनकी मां का नाम चंदा देवी था। लोहिया जब ढाई साल के थे, तो उनकी माता का देहांत हो गया था। गांधीजी के अनुयायी होने के कारण लोहिया के पिता अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे। इस दौरान वे अपने साथ लोहिया को भी ले जाते थे। इस वजह से लोहिया पर महात्मा गांधी का काफी असर था।

9 अगस्त, 1942 को महात्मा गांधी ने देश में भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ दिया था। बड़े पैमाने पर ब्रिटिश सरकार नेताओं की गिरफ्तारी कर रही थी। गांधीजी सहित कई बड़े कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया था।  ऐसे में लोहिया भूमिगत होकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे।

20 मई 1944 को उन्हें मुंबई (तब बम्बई) से गिरफ्तार कर लिया गया और लाहौर जेल में बंद कर दिया गया। इसके बाद 1945 में उन्हें आगरा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। 11 अप्रैल 1946 को अंग्रेजों ने उनको रिहा किया। इसके बाद उन्होंने समाजवाद का रास्ता चुना और देश के प्रख्यात समाजवादी नेता के रूप में मशहूर हुए। 30 सितंबर, 1967 में उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित वेलिंगटन अस्पताल (अब लोहिया अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। वहां 12 अक्टूबर को 57 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com