रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पॉवर प्लांट देगा सस्ती बिजली, MP को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
रीवा जिले में स्थापित होने वाले 750 मेगावॉट के सोलर प्लांट से मध्य प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली मिलेगी। तीन निजी कंपनियों के साथ मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा सोमवार को पॉवर परचेस एग्रीमेंट (पीपीए) किया जा रहा है | प्लांट से अक्टूबर, 2018 तक बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्लांट से 76 फीसद बिजली मध्य प्रदेश को और 24 फीसद दिल्ली मेट्रो को दी जाएगी| इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पारस जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे|
देश को नयी दिशा मिलेगी
इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सीएम शिवराज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दृढ इच्छा शक्ति से ये प्रोजेक्ट किया, इससे देश को नयी दिशा मिलेगी| उन्होंने कहा 2022 तक देश मे एक लाख मेगावाट बिजली सोलर से मिलेगी | रीवा के पीपीए को देश का माडल बनाया जा रहा है|
म.प्र.के तीन संकल्प
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा म.प्र.के तीन संकल्प हैं, विकास, जनकल्याण और जिम्मेदारी के साथ विकास| इस साल कृषि विकास दर 25 फीसदी रहेगी | इस प्रोजेक्ट से एक नया रास्ता बाकी राज्यो के लिये बना है| केंद्रीय मंत्री वेकेया नायडू ने भोपाल और इन्दौर मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की है|
घोषणा करना सबसे आसान काम है
केंद्रीय मंत्री वेकेया नायडू बोले भाषण देना घोषणा करना सबसे आसान काम है| लेकिन घोषणा का पोषण कठिन काम है| म.प्र.की नगरीय योजनाओ की समीक्षा की। मंत्री नायडू ने सीएम की तारीफ़ की | उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी को लेकर शिवराज ने योजनाओ को लागू कर देश मे माडल बनाया है| उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश मे आमूलचूल परिवर्तन किया है| सारा विश्व भारत की ओर देख रहा है। यह वैश्विक संस्थाओ की रिपोर्ट है|
2018 तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य
इस सौर ऊर्जा संयंत्र के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ साल की समय सीमा तय की गई है, यानी अक्टूबर 2018 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। रीवा जिले में बनने वाले 750 मेगावाट क्षमता वाले इस सौर ऊर्जा संयंत्र में 250 मेगावाट क्षमता की तीन ईकाइयां होंगी तथा यह संयंत्र 18 माह में उत्पादन शुरू कर देगा| 4500 करोड़ रुपये की लागत का यह संयंत्र रीवा जिले की गूढ़ तहसील के बंधवार इलाके में लगभग 1500 हेक्टयर जमीन पर स्थापित किया जा रहा है| फिलहाल विश्व का सबसे बड़ा 392 मेगावाट क्षमता का इवानपाह सौर ऊर्जा संयंत्र संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के मोजावे रेगिस्तान में काम कर रहा है|
एमपी को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
इस परियोजना से मध्य प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। एशिया में यह सबसे बड़ा सोलर प्लांट है। इससे बिजली वितरण कंपनियों/पावर मैनेजमेंट कंपनी को परियोजना अवधि में 4,700 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस परियोजना पर 4,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। निविदा में 14 देशी-विदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इसमें अब तक की सबसे कम 2.97 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई गई। यानी प्रति यूनिट बिजली उत्पादन की दर तीन रुपये से कम रहेगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com