-->

सतना कलेक्ट्रेट भवन के पास कल से अनशन करेंगे किसान



सतना। सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) के किसानों की तीन सूत्रीय मांगो को लेकर बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेन्द्र सिंह कमलू व किसान कांग्रेस ब्लाक रामपुर बाघेलान के अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी (मंयक परौहा) के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम एडीएम जेपी धुर्वे को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी गई की यदि गुरुवार तक मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 9 मार्च से संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के बगल में किसान अनशन पर बैठ जायेंगे।

ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें
सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) के अन्तर्गत ग्राम चोरहटा, खरवाही, डुड़हा, चकेरा, लखहा व देवरी के हजारों किसानों ने 1 अप्रैल 2015 से 30 सितम्बर 2015 में सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) से कर्ज लिया था। जब कोई किसान सेवा सहकारी समिति से कर्ज लेता है, तो सेवा सहकारी समिति द्वारा उसी राशि से बीमा की राशि काट ली जाती है। प्राकृतिक आपदा के कारण किसान को जो फसल मे नुकसान होता है, उसको सर्वे के हिसाब से बीमा राशि का भुगतान किया जाता है। लेकिन सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) द्वारा तीन वर्ष पूर्व शासन द्वारा लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपए सूखाग्रस्त से प्रभावित किसानों को देने के लिए राशि आवंटित हुई थी। लेकिन यह राशि किसानों को आज तक नहीं मिली। जिले में सूखाग्रस्त घोषित होने के कारण शासन द्वारा उपरोक्त ग्रामों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के अनुसार लगभग 80 से 100 प्रतिशत तक फसल का नुकसान होना पाया गया था। इस पैमाने के अनुसार राशि देने का प्रावधान था। लेकिन आज दिनांक तक एक भी किसान को फसल बीमा राशि का भुगतान सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) द्वारा नहीं किया गया। बल्कि उपरोक्त 8 करोड़ 50 लाख रुपए के ब्याज की राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। जबकि प्रभावित किसान आये दिन आपनी राशि पाने के लिए भटक रहे है। सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) में किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केन्द्र बनाया गया था लेकिन विगत दो वर्षो से बन्द पड़ा है। इससे 10 गांवों के किसानो की सुविधा को देखते हुए तत्काल चालू कराये जाने की व्यवस्था की जाये। सेवा सहकारी समिति देवरी (चोरहटा) केा निर्देशित किया जाए कि किसानों को नगद राशि से खाद्य, बीज की खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेन्द्र सिंह, शेषमणि, शंकरदीन कुशवाहा, शिवशरण कुशवाहा, भोलादीन सिंह, रविशंकर शुक्ला, अंकित सिंह, रामस्वंय सिंह, रामनिवास सिंह, भानुप्रताप सिंह, आनन्द, शिवकुमार, विनयभान सिंह, यशवंत सिंह, रामकुशल गौतम, राजेन्द्र सिंह, संतोष तिवारी, प्रिंस सिंह, कुबेर सिंह, योगेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह गहरवार, राघवेन्द्र सिंह, रामकृष्ण पाण्डेय, हीरामणि सिंह, नारेन्द्र सिंह बघेल, नितिन श्रीवास्तव आदि लोग शामिल थे। 




MP ONLINE News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! हर पल अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें MP ONLINE News Mobile Application

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com